< Back
अन्य
उप्र : अयोध्या में कोरोना का पहला केस, गर्भवती महिला निकली संक्रमित
अन्य

उप्र : अयोध्या में कोरोना का पहला केस, गर्भवती महिला निकली संक्रमित

Swadesh Digital
|
24 April 2020 12:05 PM IST

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में कोरोना वायरस का पहला केस मिला है। 25 वर्षीय गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव निकली, जिसके बाद उसे सुल्तानपुर में आइसोलेट करने के लिए भेजा गया।

महिला के ससुराल व मायके वालों को क्वारन्टीन कर दिया गया है।जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने इसकी पुष्टि की है।

गर्भवती महिला एक प्राइवेट अस्पताल में अपना परीक्षण कराने गई थी। जिसके बाद उसे भर्ती कर लिया गया। पैथकाइंड लैब के माध्यम से अस्पताल में उसका सैंपल लिया गया।

गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला के संपर्क में आए लोगों को भी आइसोलेट किया जा रहा है। महिला कुछ दिन पूर्व छत्तीसगढ़ से आई है। पिछले दिनों में उसकी क्या-क्या गतिविधियां हुई वह कैसे पॉजीटिव हुई इसकी जांच कराई जा रही है।

Similar Posts