< Back
अन्य
बागपत में खेतों में लगी आग, सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख
अन्य

बागपत में खेतों में लगी आग, सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख

स्वदेश डेस्क
|
18 April 2024 7:13 PM IST

बिजली लाइन की चिंगारी गिरने से चंद मिनट में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

बागपत। बागपत में बिजली तारों से चिंगारी गिरने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद किसानों और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के प्रयास में सात लोगों के हाथ भी झुलस गये। पीड़ित किसानों ने आर्थिक सहायता की मांग की है।

खेकड़ा तहसील क्षेत्र के गढ़ी कलंजरी गांव में गुरुवार को किसानों के खेतो में आग लग गयी। किसान खेतों में काम कर रहे थे। तभी बिजली लाइन की चिंगारी गिरने से चंद मिनट में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान और स्थानीय लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो गई। आग को बुझाने के प्रयास में सात किसान भी झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। किसानों का आरोप है कि लगातार अधिकारियों को मदद के लिए फोन किया गया। अधिकारी मदद के लिए नहीं पहुंचे। फिलहाल स्थानीय लोगों ने पीड़ित किसानों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। उधर दत्तनगर गांव में बिजली की लाइन की चिंगारी गिरने से किसान की 6 बीघा गेहूं की फसल जल गई।

Similar Posts