< Back
अन्य
बांदा : छात्राओं को दी गई रोजगार की जानकारी, कला के क्षेत्र में बताए अवसर
अन्य

बांदा : छात्राओं को दी गई रोजगार की जानकारी, कला के क्षेत्र में बताए अवसर

स्वदेश डेस्क
|
18 Dec 2021 6:48 PM IST

बांदा। खानकाह इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता रंगोली बनायी गई। मिशन शक्ति एवं ब्यूटीशियन कोर्स पर छात्राओं को प्रशिक्षकों ने जानकारी दी।शहर के खानकाह इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज के कला प्रवक्ता प्रकाश राव ने कहा कि आप सभी इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद कला विषय को चुनकर एक अध्यापक के रूप में कार्य कर सकते हैं। अन्य क्षेत्रों में भी व्यापक अवसर हैं।

ब्यूटीशियन एक्सपर्ट गीता सिंह ने कहा कि अब कला क्षेत्र बहुत विस्तार हो गया है। खानकाह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दरक्शा बेगम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संयोजिका शहाना खान ने सभी का धन्यवाद किया रंगोली प्रतियोगिता में कहकशा आयशा की जोड़ी प्रथम रही। साफिया महनाज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रेशमा तृतीय स्थान पर रही। छात्राओं को मेडल पहनाए गए। कार्यक्रम में नूरजहां, सजल जमाल, रोशनी, अल्फीजा, मो.बाकर आदि ने अपनी भूमिका निभाई। संचालन शाहिद अली खान व रामदेव ने किया।

Similar Posts