< Back
अन्य
बरेली हादसे की रिपोर्ट DM ने सरकार को भेजी, सुरक्षा उपाय की कमी और गूगल को भी माना दोषी

Bareilly Car Accident

अन्य

Bareilly Car Accident: बरेली हादसे की रिपोर्ट DM ने सरकार को भेजी, सुरक्षा उपाय की कमी और गूगल को भी माना दोषी

Gurjeet Kaur
|
27 Nov 2024 12:42 PM IST

Bareilly Car Accident : उत्तरप्रदेश। बरेली में गूगल मैप द्वारा गलत रास्ता बताए जाने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। डीएम निधि श्रीवास्तव ने इस मामले की रिपोर्ट सरकार को भेजी है। इस हादसे के लिए सुरक्षा कारणों का न होना और अधूरे पल पर बैरियर न लगे होने को जिम्मेदार बताया गया है। हादसे के लिए गूगल मैप को भी दोषी माना गया है।

जानकारी के अनुसार अब गूगल मैप से मौत के इस रास्ते को हटा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में XEN के खिलाफ भी एक्शन लिया जा सकता है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस - प्रशासन हरकत में आया और दातागंज के नायब तहसीलदार छविराम ने सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ, अभिषेक कुमार, अवर अभियंता अजय गंगवार और महाराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

बता दें कि, जिस पुल की चर्चा की जा रही है वह फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर मुड़ा गांव के पास बना है। सितम्बर 2023 में बाढ़ के चलते फरीदपुर की ओर पुल का कुछ हिस्सा बह गया। इसके बाद यहां से आवाजाही बंद कर दी गई थी। पीडब्ल्यूडी की ओर से यहां दीवार बनवाई गई थी लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने दीवार तोड़ दी।

इधर गूगल मैप पर इस रास्ते को सही दिखाया जा रहा था। गूगल मैप को फॉलो करते हुए जब तीन लोग अपनी कार से जा रहे थे तो उन्हें गूगल ने यही रास्ता दिखाया और वे हादसे का शिकार हो गए। कार 20 फुट नीचे गिर गई थी जिसके कारण मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।

इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल थीं। एसडीएम ने मामले में जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। रिपोर्ट में लापरवाही और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने को कारण बताया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि, जिस दीवार का निर्माण किया गया था वह छोटी थी और टूटी हुई भी थी। यहां किसी चिन्ह का उपयोग भी नहीं किया गया था जिससे यह पता लग सके कि, पुल आगे से टूटा हुआ है।

Similar Posts