< Back
अन्य
अम्बेडकरनगर: जिलेभर में हो रही रामसूरत के चुनाव प्रबंधन की चर्चा
अन्य

अम्बेडकरनगर: जिलेभर में हो रही रामसूरत के चुनाव प्रबंधन की चर्चा

Swadesh Lucknow
|
13 May 2021 6:44 PM IST

बीते चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के दो पदों पर सफलता पाने वाली भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसूरत मौर्य के चुनाव प्रबंधन की आजकल खूब चर्चा है।

अम्बेडकरनगर: बीते चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के दो पदों पर सफलता पाने वाली भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसूरत मौर्य के चुनाव प्रबंधन की आजकल खूब चर्चा है। जिला पंचायत सदस्य पद पर भाजपा समर्थित जो दो उम्मीदवार सफल हुए हैं उनमें से एक जहांगीर गंज मध्य क्षेत्र भी है। यहाँ से श्रीकांत कन्नौजिया को सफलता मिली है। यहां वार्ड प्रभारी के रूप में रामसूरत मौर्य ने काफी संघर्ष किया।

श्री मौर्य ने कहा कि हमें चुनाव कोई भी हो प्रभारी को अर्जुन बनकर चुनाव को मछ्ली की आंख सरीखा मानकर संधान करना चाहिए तभी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही अपना पराया का भेद त्याग कर पार्टी द्वारा उतारे गये प्रत्याशी के लिए कठिन साधना करना होता है। व्यापक चर्चा के साथ योजना रचना भी जरूरी है। इन्हीं सब को केंद्र बिंदु मानकर उन्होंने चुनाव से पूर्व दर्जनों स्थानों पर चौपाल लगाकर कार्यकर्ताओं के साथ साथ मतदाताओं के मन में सरकार के प्रति सकारात्मक सोच जागृत किया। बाद में सघन जनसंपर्क के बीच प्रत्याशी के गुण दोष की चर्चा किया। शायद यही उनकी सफलता का रहस्य भी है।

Similar Posts