< Back
अन्य
बलिया: कोविड पॉजिटिव सपा नेता ने भेंट किया 4 सिलिंडर व आक्‍सीजन कंसंट्रेटर
अन्य

बलिया: कोविड पॉजिटिव सपा नेता ने भेंट किया 4 सिलिंडर व आक्‍सीजन कंसंट्रेटर

Swadesh Lucknow
|
12 May 2021 8:23 PM IST

उन्‍होंने सीएचसी सोनबरसा को चार सिलिंडर व एक आक्‍सीजन कंसंट्रेटर बुधवार को समर्पित किया। इन संसाधनों को पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री ताड़केश्वर मिश्र के हाथों उन्‍होंने सीएचसी सोनबरसा को पूजा करा कर प्रदान किया। स्‍वयं सूर्यभान सिंह कोरोना पाजिटिव हैं। लखनऊ में उपचार चल रहा हैं।

बैरिया, बलिया: बैरिया विधान सभा के सपा नेता सूर्यभान सिंह ने सराहनीय पहल की है। उन्‍होंने सीएचसी सोनबरसा को चार सिलिंडर व एक आक्‍सीजन कंसंट्रेटर बुधवार को समर्पित किया। इन संसाधनों को पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री ताड़केश्वर मिश्र के हाथों उन्‍होंने सीएचसी सोनबरसा को पूजा करा कर प्रदान किया। स्‍वयं सूर्यभान सिंह कोरोना पाजिटिव हैं। लखनऊ में उपचार चल रहा हैं।

दूरभाष पर बातचीत में उन्‍होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में भारी संख्‍या में शवों को जलते देख मन मर्माहत हो जा रहा है। ऐसे में सभी राजनीतिक और गैर राजनीतिक लोगों को अस्‍पतालों में संसाधन बढ़ाने पर बल देना चाहिए। संसाधन के दम पर ही हम कोरोना को हरा सकते हैं। कोरोना संक्रमितों की जान बचा सकते हैं। ये चार आक्‍सीजन कसंट्रेटर और आक्‍सीजन तैयार करने वाली मशीन बैरिया विधान सभा के लोगों के लिए वरदान सिद्ध होगी। आक्‍सीजन के अभाव में किसी की जान नहीं जाएगी।

उन्‍होंने सत्‍ताधारी और विपक्ष के सभी नेताओं से यह अपील किया कि वे एक मंच पर आकर अस्‍पतालों में संसाधन बढ़ाने पर जोर दें। चिकित्‍सक संधासन के बल पर ही काम कर पांएगे। यहीं मानवता है, राजनीति तो होते रहेगी। अभी अपनी जनता की जान की रक्षा करना सबसे अहम है।

उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर कुछ बेहतर प्‍लान करें। मेरी जिम्‍मेदारी भी तय करें। मैं हर हाल में उनके विश्‍वास पर खरा उतरूंगा। इस मौके चन्द्रभान सिंह, अरूण सिंह, चन्दन सिंह, जिला सचिव शैलेश सिंह, उमेश यादव, जिपस अजय यादव, अजय सिंह, वीरेन्द्र यादव, दिनेश सिंह, रविन्द्र यादव, सुशील यादव, डा विजय यादव व फार्मासिष्ट एनएन शुक्ल आदि मौजूद रहे।

Similar Posts