< Back
अन्य
बांदा : कांग्रेस ने घोषित किए तीन प्रत्याशी, तिंदवारी पर मंथन
अन्य

बांदा : कांग्रेस ने घोषित किए तीन प्रत्याशी, तिंदवारी पर मंथन

स्वदेश डेस्क
|
30 Jan 2022 10:05 PM IST

बांदा। कांग्रेस पार्टी ने रविवार को जिले की चार में तीन विधान सभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। जिसमें बांदा सदर से लक्ष्मी नारायन गुप्ता, बबेरू से गजेंद्र सिंह पटेल और नरैनी सुरक्षित से पवन देवी कोरी पर भरोसा जताया है।



इनमें लक्ष्मी नारायण गुप्ता जहां दवा व्यवसायी होने के साथ लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं। बबेरू से घोषित गजेंद्र सिंह पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। पहले बसपा में थे, करीब पांच साल पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। जबकि नरैनी से पवन देवी कोरी कांग्रेस की अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी हैं। पति शिक्षक हैं। इधर, तिंदवारी से पूर्व विधायक रहे दलजीत सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का हाथ थामा है। इस सीट पर अभी मंथन चल रहा है

Similar Posts