< Back
अन्य
भाजपा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया नामांकन,
अन्य

भाजपा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया नामांकन,

स्वदेश डेस्क
|
31 Jan 2022 9:41 PM IST

बांदा। भाजपा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने एक सेट में किया नामांकन।भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने किसी तरह की कोई चुनौती नहीं है। भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर इस बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने कोई मुकाबले में नहीं है, क्योंकि इस बार भाजपा का चुनाव जनता लड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हमने 5 साल डोर टू डोर जाकर जनता की सेवा की है और अभी भी लगातार जनता से कनेक्टिविटी बनी हुई है जिससे भाजपा के सामने चुनाव में किसी तरह की चुनौती नहीं होगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2012 से 17 तक सपा का कुशासन सबने देखा है इसलिए इस बार उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाई और प्रदेश के मुख्यमंत्री को योगी आदित्यनाथ को बेस्ट मुख्यमंत्री बनाया और कहां की एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रही है। नामांकन के दौरान उनके साथ भाजपा के पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे व नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज भी शामिल थे।

Similar Posts