< Back
अन्य
बांदा : पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
अन्य

बांदा : पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

स्वदेश डेस्क
|
8 March 2022 6:55 PM IST

बांदा। 10 मार्च को होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना को दृष्टिगत रखते हुए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल मण्डी समिति में भ्रमण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होने मतगणना को सकुशल एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराये जाने के लिए मतगणना स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने शहर में यातायात व्यवस्था का भी भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होने निर्देशित किया कि मतगणना के दिन जाम से सम्भावित इलाकों में डायवर्जन किया जाए। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

Similar Posts