< Back
मथुरा
वृंदावन में राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान को लेकर निकली जन जागरण यात्रा
मथुरा

वृंदावन में राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान को लेकर निकली जन जागरण यात्रा

स्वदेश डेस्क
|
11 Jan 2021 4:39 PM IST

वृंदावन। श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान को लेकर वृन्दावन नगर में विशाल जन जागरण शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें अभियान के जिला प्रचारक मनोज कुमार ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हिंदू समाज के सहयोग से बनेगा।

वृन्दावन नगर का कोई भी व्यक्ति इस अभियान से वंचित न रहे-

उन्होंने कहा की नगर में कोई भी व्यक्ति इस अभियान से वंचित न रहे, हम इसका ध्यान रखेंगे। उन्होबताया कि कल मंगलवार को चूंगी चौराहा से भव्य श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान की बड़ी।रैली शुरू होगी। सडसनगर अध्यक्ष विनित शर्मा ने कहा अयोध्या में मन्दिर निर्माण नव भारत का निर्माण हैं। हम भी इस महायज्ञ में अपनी आहुति के रूप में धन समर्पण अवश्य करें। जन जागरण शोभा यात्रा का शुभारंभ श्री बांके बिहारी जी मंदिर से हुआ अष्ठखम्बा गौतम पांडा विद्यापीठ हरिनिकुज मदन मोहन चौराहा माली पांढा होते हुए यात्रा निकाली। इस दौरान नगरवासियों ने जगह जगह-जगह पुष्प वर्षा की।


Similar Posts