< Back
लखनऊ
पूर्व की जिन्नावादी सरकारों ने रामभक्तों पर गोलियां चलाईं : योगी आदित्यनाथ

Photo

लखनऊ

पूर्व की जिन्नावादी सरकारों ने रामभक्तों पर गोलियां चलाईं : योगी आदित्यनाथ

स्वदेश डेस्क
|
1 Nov 2021 4:25 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गांव प्याला स्थित प्याला कुटी आश्रम में महंत सोमनाथ महाराज की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व की जिन्नावादी सरकारों ने रामभक्तों पर गोलियां चलाईं। अगर केंद्र में मोदी सरकार नहीं आती तो देश में अराजकता का मौहाल होता।

उन्होंने अठारह के पूर्व महंत सोमनाथ महाराज को याद करते हुए कहा कि वह सहज, सरल और योगी थे। वह सचमुद्ध सिद्ध थे। हम सभी को ऐसे महापुरुषों का अनुसरण करना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 में अगर देश के लोगों ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनाया होता तो आज देश में अराजकता आ गई होती। कभी पाकिस्तान आंख दिखाता तो कभी चीन। तो कभी नक्सलवाद। जम्मू-कश्मीर में उग्रवादी अव्यवस्था फैला रहे थे। धर्म को पूरी तरह से नष्ट करने पर उतारू होते थे। प्रधानमंत्री ने एक-एक करके इन समस्याओं का समाधान निकाला।

उन्होंने जम्मू- कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त किया। 500 वर्षाे से अयोध्या में चल रहे विवाद को भी समाप्त करवा वहां भगवान राम की स्थापना करवा दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश में अगर भाजपा सरकार नहीं होती तो यह काम नहीं होता। पहले की सरकारें रामभक्तों पर गोली चलवाती थीं। यह वही जिन्नावादी लोग है, जो रामभक्तों पर गोली चलवाते रहे हैं। भाजपा सरकार में रामभक्त पर नहीं बल्कि आतंकवादियों पर गोली चलती है। देशद्रोहियों पर गोलियां चलती हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा धर्म की धरती है। इस प्रदेश का 55वां स्थापना दिवस भी है। इसके लिए वह सभी को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद दीपावली है और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और उनके यशस्वी नेतृत्व में इस बार अयोध्या में दीपावली मनाने का अवसर मिला है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वैक्सीन कोरोना का सुरक्षा कवच है। इसलिए हम सभी को यह लगवाना जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत बहुत ज्यादा है, लेकिन प्रधानमंत्री ने देश के नागरिकों के लिए इसे निशुल्क करवाया हुआ है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पृथला क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय विधायक एवं हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन नयनपाल रावत, विधायक राजेश नागर ने स्वागत किया।

Similar Posts