< Back
लखनऊ
स्वतंत्रदेव सिंह ने शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने पर दिया बयान, कही ये...बात
लखनऊ

स्वतंत्रदेव सिंह ने शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने पर दिया बयान, कही ये...बात

स्वदेश डेस्क
|
24 April 2022 4:17 PM IST

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में आने की अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही हैं। हालांकि शिवपाल यादव के स्पष्ट करने के बावजूद कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं, लोग विश्वास करने को तैयार नहीं हैं। इस बीच शिवपाल की जहां भाजपा नेताओं से नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर वह सख्त हो रहे हैं। इससे कयास लगाये जा रहे हैं कि शिवपाल यादव देर सबेर भाजपा की छत्रछाया में ही खड़े नजर आयेंगे।शिवपाल के भाजपा में आने के सवाल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने रविवार को कहा कि भाजपा सबका सम्मान करती है। शिवपाल यादव भाजपा में आयेंगे तो उनका भी स्वागत किया जायेगा।

गौरतलब है कि शिवपाल यादव सपा के सिंबल पर जसवंतनगर से विधायक चुने गये हैं। विधान सभा चुनाव के वक्त सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव को अपने खेमे में लेकर आये थे। हालांकि अखिलेश ने शिवपाल को तवज्जो नहीं दी। इससे शिवपाल यादव नाराज चल रहे हैं। अब देखना यह है कि शिवपाल यादव भाजपा के साथ आते हैं या फिर अलग दल के रूप में अपना अस्तित्व कायम रखते हुए भाजपा का सपोर्ट करते हैं,लेकिन मौजूदा परिदृश्य के हिसाब से तो शिवपाल यादव सपा के साथ नहीं रहने वाले हैं।

Similar Posts