< Back
लखनऊ
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देशन में अब तक का सर्वाधिक राजस्व अर्जन…
लखनऊ

आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में की ₹52,297.08 करोड़ की कमाई: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देशन में अब तक का सर्वाधिक राजस्व अर्जन…

Swadesh Digital
|
1 April 2025 6:02 PM IST

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देशन में आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक का सर्वाधिक वार्षिक राजस्व अर्जित किया है।

आबकारी विभाग ने इस वर्ष ₹52,297.08 करोड़ (अनंतिम आंकड़े) का राजस्व प्राप्त किया, जो गत वर्ष 2023-24 में अर्जित ₹45,570.47 करोड़ की तुलना में ₹6,726.61 करोड़ (14.76 प्रतिशत) अधिक है।

आबकारी आयुक्त डॉ.आदर्श सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव वीना कुमारी के मार्गदर्शन में विभाग ने सतत प्रयासों से यह वृद्धि हासिल की है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2022-23 में ₹41,252.24 करोड़ का राजस्व अर्जित हुआ था, जो वर्ष 2023-24 में ₹4,318.23 करोड़ (10.47%) अधिक हुआ। इस प्रकार, वर्तमान वित्तीय वर्ष में राजस्व वृद्धि की दर 14.76% रही, जो पिछले वर्ष की वृद्धि दर 10.47% से अधिक है।

इसके अतिरिक्त, आबकारी विभाग ने नकली शराब के उत्पादन पर प्रभावी अंकुश लगाया है। विगत दो वित्तीय वर्षों की तरह इस वर्ष भी अवैध शराब के सेवन से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

Similar Posts