< Back
लखनऊ
भरोहियां शिव मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक
लखनऊ

भरोहियां शिव मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक

Swadesh News
|
11 March 2021 6:00 PM IST

गोरखपुर/लखनऊ। महाश‍िवरात्र‍ि के अवसर पर योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के पीपीगंज के भरोहिया शिव मंदिर पहुंचकर रुद्राभ‍िषेक‌ किया। बृहस्पतिवार की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीपीगंज स्थित भरोहिया शिव मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ में जब से आए हैं। वह इस मंदिर में हर साल शिवरात्रि के दिन आते रहे हैं और पूजा-पाठ करते हैं। बताया जाता है क‍ि इस मंदिर का गोरक्षपीठ से गहरा जुड़ाव है। मुख्यमंत्री ने यहां रुद्राभ‍िषेक क‍िया। सीएम ने क्षेत्र के लोगों से भी मुलाकात किया। मुख्यमंत्री यहां पर लगभग 1 घंटे तक रहे। इस दौरान वह मंदिर के बगल में ही महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा संचालित गोरक्ष विद्यापीठ पहुंचे। यहां पर उन्होंने विद्यापीठ में बने कमरों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री हर वर्ष इस मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने आते है। इससे प्राचीन मंदिर की महिमा बढ़ रही है। अब ये मंदिर के साथ विकास खंड की सौगात भी जुड़ गई है। यह विकास की धारा में सम्मिलित हो गया है।

Similar Posts