< Back
लखनऊ
प्रियंका गांधी ने गंगा स्नान कर शंकराचार्य स्वरूपानंद से आशीर्वाद लिया
लखनऊ

प्रियंका गांधी ने गंगा स्नान कर शंकराचार्य स्वरूपानंद से आशीर्वाद लिया

स्वदेश डेस्क
|
11 Feb 2021 5:18 PM IST

प्रयागराज। किसान आंदोलन के सहारे उत्तरप्रदेश में राजनीति के लिए जमीन तलाश रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज संगम नगरी पहुंची। उन्होंने मौनी अमावस्या के अवसर पर दोनों बच्चों के साथ मां गंगा का आशीर्वाद लेने के बाद शंकराचार्य स्वरूपानंद से मिलने मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन किये।

इससे पहले प्रियंका गांधी सुबह 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंची। उनके स्वागत के लिए कांग्रेस के कई बड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनका काफिला सीधे आनन्द भवन पहुंचा। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवान तथा पुलिस के आलाधिकारी साथ चल रहे थे। कुछ देर आराम के बाद उन्होंने वहां अनाथालय के बच्चों से मुलाकात की। इसके बाद संगम पहुंच कर मां गंगा का एवं शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया। प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद से ही मौन साधे रही। उन्होंने किसी भी पदाधिकारी से कोई वार्ता भी नहीं की, जबकि कांग्रेस के बड़े नेता उनके साथ लगे रहे।

Similar Posts