< Back
लखनऊ
परिवारवाद : प्रियंका हों उत्तर प्रदेश का चेहरा, चिदबंरम के बेटे कार्ति ने उठाई मांग
लखनऊ

परिवारवाद : प्रियंका हों उत्तर प्रदेश का चेहरा, चिदबंरम के बेटे कार्ति ने उठाई मांग

Swadesh News
|
3 July 2020 6:15 AM IST

नई दिल्ली/लखनऊ। माॅं-बेटे के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस लिमिटेड पार्टी को बची-खुची उम्मीदें पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा से हैं। इस उम्मीद को पूरा करने के लिए पार्टी नेताओं ने प्रियंका उवाच शुरू कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने प्रियंका को उत्तर प्रदेश का चेहरा बनाए जाने की मांग की है। कार्ति ने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रियंका पूरी तरह से लखनऊ पर ध्यान केंद्रित कर मोर्चा संभाल लें।

कहावत सर्वविदित है कि केंद्र की सत्ता की राह उत्तर प्रदेश से होकर निकलती है। ऐसे में प्रियंका वाड्रा कांग्रेस के लिए तुरूप का पत्ता साबित हो सकती हैं। जिस तरह प्रियंका उत्तर प्रदेश में सक्रिय है उसको लेकर कयासबाजी तेज है कि वे अगले कुछ ही दिनों में लखनऊ में स्थाई निवास के विकल्प पर विचार कर सकती हैं। जानकारी हो कि दिल्ली स्थित बंगले को खाली कराए जाने के बाद अब प्रियंका गांधी लखनऊ में ही रहने जा रही हैं।

प्रियंका को बंगला खाली करने का नोटिस

केंद्र सरकार ने बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से उनका नयी दिल्ली स्थित बंगला एक महीने के भीतर खाली करने के नोटिस के बाद अटकलें तेज हो गईं हैं कि वह लखनऊ में रहेंगी। प्रदेश में 2022 के अगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस अभी से तैयारी करने की रणनीति बना रही है। यह अलग बात है कि प्रदेश में जितने नेता हैं उतनी संख्या में कार्यकर्ता नहीं है। तभी कांग्रेस को जमीन बनाने के लिए प्रियंका को दांव पर लगाया जा रहा है।

पिछले साल ली गई थी एसपीजी सुरक्षा वापस

सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी तथा उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी। एसपीजी के एक अधिकारी के मुताबिक टाइप 6बी का यह आवास प्रियंका को 21 फरवरी, 1997 को आवंटित किया गया था क्योंकि उस वक्त उन्हें एसपीजी सुरक्षा मिली हुई थी। अधिकारी के मुताबिक जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा में आवास सुविधा का प्रावधान नहीं होता है।

Similar Posts