< Back
लखनऊ
मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, जानिए कैसा रहा राजनीतिक सफर
लखनऊ

मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, जानिए कैसा रहा राजनीतिक सफर

स्वदेश डेस्क
|
5 April 2023 7:53 PM IST

अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति से ग्रहण किया पुरस्कार

नईदिल्ली/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। उनकी ओर से उनके बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ये पुरस्कार राष्ट्रपति से ग्रहण किया।

राष्ट्रपति भवन में आज समान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाग लेने के लिए अखिलेश यादाव सुबह ही परिवार के साथ दिल्ली पहुंच गए थे। इस अवसर पर समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आदि भी मौजूद रहे।

ऐसा रहा राजनीतिक सफर -

बता दें की सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर काफी शानदार रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में तीन बार देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वह नौ बार चयनित होकर विधानसभा पहुंचे एवं साल 1996 में एच. डी. देवेगौडा के नेतृत्व वाली सरकार में उन्होंने रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। बता दें कि मुलायम सिंह को बीमारी के कारण सिंतबर महीने में गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांसें लीं।

Similar Posts