< Back
लखनऊ
मप्र के मुख्यमंत्री लखनऊ में सपा पर गरजे, कहा -  अखिलेश धीरे-धीरे यादवों को मुसलमान बनाने कि राह पर
लखनऊ

मप्र के मुख्यमंत्री लखनऊ में सपा पर गरजे, कहा - अखिलेश धीरे-धीरे यादवों को मुसलमान बनाने कि राह पर

स्वदेश डेस्क
|
3 March 2024 2:26 PM IST

मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लखनऊ में यादव महाकुंभ में भाग लिया

लखनऊ। मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव लखनऊ पहुंचे, 'यादव महाकुंभ' में हिस्सा लिया। मोहन यादव ने कहा मेरे आने के पहले बैठक करके इस कार्यक्रम को फेल बनाने की प्लानिंग की जा रही थी। यही नहीं समाज के कुछ लोगों को मेरे सीएम बनने से खुशी नहीं हुई बल्कि उनके पेट में दर्द हुआ। उन्होंने कहा कि यादव समाज धर्म के मार्ग में चलने वाला समाज है। उसने कभी धर्म को पीछे नहीं छोड़ा है।

मोहन यादव ने कहा कि यूपी ही वह धरती है जो नारा देती हैं उसे साकार भी करती है। प्रदेश के साथ अपने रिश्ते का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पूर्वज 400 साल पहले आजमगढ़ से ही मध्यप्रदेश गए थे। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने कष्ट सहे लेकिन झुके नहीं। सनातन धर्म भी किसी के आगे नहीं झुका। भाजपा का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे सीएम का पद दिया गया। जबकि मेरे विधानसभा क्षेत्र में यादव के 500 वोट नहीं हैं। मैं वहां से तीन बार से चुनाव जीतता आया हूं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष यादव ने कहा कि यादव महाकुम्भ के माध्यम से यादव समाज को एकजुट किया गया। एक परिवार ने यादव समाज का शोषण कर गुलाब बनाकर रखा है। अब समाज मोहन यादव के साथ है। अखिलेश धीरे-धीरे यादवों को मुसलमान बनाने कि राह पर हैं। अब यादव समाज मोहन यादव के साथ रहेगा। अखिलेश ने केवल समाज का शोषण कर बर्बाद किया।

भाजपा की रणनीति -

उन्होंने ये बातें बिजनौर रोड स्थित गुडौरा मैदान पर आयोजित यादव महाकुंभ में कही। महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के कई जिलों से यादव समाज के लोगों ने भाग लिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव के उत्तर प्रदेश के दौरे को अहम माना जा रहा है। इसे लोकसभा चुनाव से पहले यादव मतदाताओं को साधने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।

Similar Posts