< Back
लखनऊ

लखनऊ
बसपा सुप्रीमो मायावती की माँ का निधन, आज दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
|13 Nov 2021 6:24 PM IST
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की मां रामरति का शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया।बसपा अध्यक्ष मायावती की मां के निधन का समाचार मिलने पर बसपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत विभिन्न राजनेताओं ने भी अपनी शोक संवेदना प्रस्तुत की। मायावती की माँ रामरति (92) का अंतिम संस्कार उनके दिल्ली पहुंचने पर होगा। दिल्ली में परिवार के अन्य सदस्यों का भी पहुंचना हो रहा है।