< Back
लखनऊ
योगी सरकार 61.70 लाख किसानों को देगी KCC, आसानी से मिलेगा फसल ऋण
लखनऊ

योगी सरकार 61.70 लाख किसानों को देगी KCC, आसानी से मिलेगा फसल ऋण

स्वदेश डेस्क
|
12 Oct 2023 7:43 PM IST

प्रदेश के 18 मंडलों में किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण होना है। इसमें सर्वाधिक क्रेडिट कार्ड लखनऊ मंडल में वितरित होगा

लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के किसानों को सुगमतापूर्वक ऋण उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2023-24 में 61.70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित करेगी। इस वर्ष 31 जुलाई तक 19.12 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किया जा चुका है।राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि रबी 2022-23 में 82513.32 करोड़ का फसली ऋण किसानों को दिया गया था। 2023-24 में 101000.93 करोड़ की व्यवस्था की जानी है। राज्य सरकार द्वारा समय से फसली ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

लखनऊ मंडल में पांच लाख, गोरखपुर व आगरा में चार-चार लाख कार्ड

प्रवक्ता ने बताया कि सूबे के 18 मंडलों में किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण होना है। इसमें सर्वाधिक क्रेडिट कार्ड लखनऊ मंडल में वितरित होगा। लखनऊ में वितरित होने वाले कार्ड की संख्या 5.15 लाख से अधिक है, वहीं गोरखपुर व आगरा में चार-चार लाख कार्ड वितरण किया जाएगा। गोरखपुर में 4.37 लाख, फैजाबाद में 4.41 लाख, देवीपाटन मंडल में 4.39, आगरा में 4.35 लाख कार्ड वितरण कराया जाएगा।

मंडलवार क्रेडिट कार्ड के वितरण का लक्ष्य

  • सहारनपुर 2,74723
  • मेरठ 3,45803
  • आगरा 4,35602
  • अलीगढ़ 2,85867
  • बरेली 1,99187
  • मुरादाबाद 3,32504
  • कानपुर 3,51909
  • प्रयागराज 3,50747
  • झांसी 2,49730
  • वाराणसी 3,60530
  • मीरजापुर 2,38096
  • आजमगढ़ 3,57363
  • गोरखपुर 4,37774
  • बस्ती 3,66378
  • देवीपाटन 4,39309
  • लखनऊ 5,15646
  • फैजाबाद 4,41807
  • चित्रकूट 1,86924
Similar Posts