< Back
लखनऊ
क्रिकेटर आरपी सिंह के पिता की मौत, कोरोना से थे संक्रमित
लखनऊ

क्रिकेटर आरपी सिंह के पिता की मौत, कोरोना से थे संक्रमित

Swadesh Lucknow
|
12 May 2021 11:22 PM IST

उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार को उनका निधन हो गया। आरपी सिंह के पिता के निधन पर कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने शोक व्यक्त किया है।

लखनऊ: पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आरपी सिंह के पिता शिवप्रसाद सिंह का गुरुवार दोपहर 11: 58 बजे निधन हो गया। उन्होंने मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। और पिछले हफ्ते वह कोरोना की चपेट में आ गए थे, इसके चलते उनका ऑक्सीजन लेवल घट गया था। उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार को उनका निधन हो गया। आरपी सिंह के पिता के निधन पर कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने शोक व्यक्त किया है।

2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास:

आरपी सिंह ने साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बाद वह कमेंट्री से जुड़ गए। बताया जा रहा है कि इस बार भी आईपीएल में चैनल्स के लिए वा हिंदी में कमेंट्री करने वाले थे, लेकिन पिता की तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। मेदांता के प्रवक्ता आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर 11:58 पर आरपी सिंह के पिता शिव प्रसाद सिंह का निधन हुआ है।

Similar Posts