< Back
लखनऊ
अखिलेश की रैली में आ रही भीड़, क्या वोटों में बदलेगी ? सर्वे में आया चौकाने वाला परिणाम
लखनऊ

अखिलेश की रैली में आ रही भीड़, क्या वोटों में बदलेगी ? सर्वे में आया चौकाने वाला परिणाम

स्वदेश डेस्क
|
23 Dec 2021 6:54 PM IST

लखनऊ। देश में विधानसभा और लोकसभा सीटों के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरआत में चुनाव होने है। इससे पहले ही राज्य में चुनावी माहौल तैयार हो गया है। चुनावी रथ और रैलियां अब हर जिले और विधानसभा तक पहुंच रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रैली में उमड़ रही भीड़ को लेकर कई सवाल उठ रहे है।

सपा प्रमुख की रैली में आ रही भीड़ को देखकर लोगों के मन में एक ही सवाल है की क्या ये भीड़ वोटों में बदलेगी या सिर्फ लोग अखिलेश को देखने के लिए आ रहे है। इसे लेकर एक न्यूज ने सर्वे किया। जिसमें चौकाने वाली बात सामने आई है। सर्वे के अनुसार 53 फीसदी लोगों का मानना है की भीड़ सिर्फ अखिलेश को देखने के लिए आ रही है। वहीँ 47 फीसदी लोगों का कहना है की भीड़ वोटों में तब्दील होगी। इस सर्वे में तो अखिलेश पिछड़ रहे है, लेकिन असल परिणाम तो चुनावी नतीजे ही बताएंगे।

Similar Posts