< Back
लखनऊ
सोनिया गांधी के गढ़ में भाजपा की सेंध, कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने दामन थामा
लखनऊ

सोनिया गांधी के गढ़ में भाजपा की सेंध, कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने दामन थामा

स्वदेश डेस्क
|
24 Nov 2021 5:45 PM IST

लखनऊ। राज्य में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सत्ता में आने की कोशिश कर रही कांग्रेस और बसपा को आज बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस और बसपा विधायकों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है।

अदिति सिंह रायबरेली सदर से विधायक है। वहीं वंदना सिंह आजमगढ़ सगड़ी से विधायक हैं। दोनों नेताओं को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सदस्यता दिलाई। अदिति सिंह पहली बार 2017 में यूपी विधानसभा के लिए चुनी गई थी वह पांच बार विधायक रहे दिवंगत अखिलेश सिंह की बेटी हैं।उन्होंने कई मौकों पर अपनी पार्टी के सहयोगियों की आलोचना करते हुए राज्य में भाजपा सरकार का समर्थन किया है।

बता दें की रायबरेली सीट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का गढ़ मानी जाती है। वह इस सीट से लोकसभा चुनाव लगातार जीतती आ रही हैं।ऐसे में अदिति सिंह का भाजपा में शामिल होने से इस क्षेत्र में मजबूत होना तय माना जा रहा है।

Similar Posts