< Back
लखनऊ
काकोरी कांड के शहीदों की राष्ट्र साधना हमें सदा प्रेरित करती रहेगी : योगी आदित्यनाथ
लखनऊ

काकोरी कांड के शहीदों की राष्ट्र साधना हमें सदा प्रेरित करती रहेगी : योगी आदित्यनाथ

स्वदेश डेस्क
|
19 Dec 2020 1:05 PM IST

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने काकोरी कांड के शहीदों पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां व ठाकुर रोशन सिंह को उनके बलिदान दिवस पर याद करते हुए अपने श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि मां भारती की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां व ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन। उन्होंने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र इनको सदैव श्रद्धापूर्वक स्मरण करेगा। इनकी 'राष्ट्र साधना' युगों-युगों तक हमें प्रेरित करती रहेगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के अमर सपूत रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर क्रान्ति की अलख जगाने वाले महान क्रान्तिकारी राम प्रसाद बिस्मिल जी, अशफाक उल्ला खान जी और ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी पं. रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, और रोशन सिंह की पुण्यतिथि पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। स्वतंत्रता के लिए किया गया उनका सर्वोच्च बलिदान हमें सदैव देश के लिये समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया कि काकोरी कांड के अमर बलिदानियों को शत-शत नमन। आप सभी का त्याग और बलिदान सदैव हमारे लिए प्रेरणा बनता रहेगा।



Similar Posts