< Back
लखनऊ
रायबरेली में उलझी भाजपा-कांग्रेस,  प्रियंका वाड्रा और वरुण गांधी के बीच चुनावी मुकाबले के आसार
लखनऊ

रायबरेली में उलझी भाजपा-कांग्रेस, प्रियंका वाड्रा और वरुण गांधी के बीच चुनावी मुकाबले के आसार

स्वदेश डेस्क
|
24 April 2024 12:40 PM IST

लखनऊ। प्रदेश की कुछ सीटों ने राजनीतिक दलों को उलझा दिया है। उसमें रायबरेली, अमेठी, कन्नौज और कैसरगंज है। रायबरेली और अमेठी में अभी तक कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले। अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी ताल ठोक रही हैं, वहीं रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार के रूप में वरुण गांधी के आने की चर्चा तेज हो गयी है। भाजपा सिर्फ कांग्रेस उम्मीदवार का इंतजार कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सपा कन्नौज सीट से फिर अपना उम्मीदवार बदलने जा रही है। अब तेज प्रताप की जगह खुद अखिलेश यादव वहां से ताल ठोकेंगे।

रायबरेली में किसी पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। वहां पर सभी कांग्रेस उम्मीदवार का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि वरूण गांधी के वहां से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गयी है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक शीर्ष नेतृत्व ने वरुण गांधी से रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा है। दूसरी ओर कांग्रेस खेमे में इस सीट से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें है। ऐसे में वरुण ने अपनी चचेरी बहन के खिलाफ लड़ने के बारे में फैसला लेने के लिए समय मांगा है।

रायबरेली में पहली प्रियंका बनाम वरुण -

भाजपा ने इस सीट पर सर्वे कराया था, जिसमें वरुण गांधी का नाम सबसे ऊपर आया है।यहीं कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने रायबरेली से वरुण गांधी को उतारने के लिए तैयार करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।बता दें कि भाजपा ने पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काट दिया था। उसके बाद से ही उनके रायबरेली चुनाव लड़ने की अटकलें जारी है। यदि वरुण मान जाते है तो पहली बार रायबरेली में प्रियंका बनाम वरुण के बीच मुकाबला हो सकता है।

Similar Posts