< Back
लखनऊ
उप्र में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी संगठनात्मक सर्जरी, जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बदले
लखनऊ

उप्र में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी संगठनात्मक सर्जरी, जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बदले

स्वदेश डेस्क
|
15 Sept 2023 2:50 PM IST

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उप्र में आज शुक्रवार को संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने अपने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से ये बड़ा कदम माना जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य राज्य की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करना है।


भाजपा ने पूरे उत्तर प्रदेश में सांगठनिक रूप से 98 जिलों और महानगर इकाईयां गठित कर रखी हैं। इसमें सभी 98 अध्यक्षों की घोषणा हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश पश्चिम क्षेत्र के 19, ब्रज क्षेत्र के 19, कानपुर क्षेत्र के 17, अवध क्षेत्र के 15, गोरखपुर क्षेत्र के 12 और काशी क्षेत्र के 16 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।

आनंद द्विवेदी बने लखनऊ जिलाध्यक्ष -


भाजपा ने लखनऊ महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आनंद द्विवेदी को दी है, जबकि जिलाध्यक्ष पद पर विनय प्रताप सिंह को लाया गया है। सुलतानपुर से डा. आरए वर्मा एक बार फिर भाजपा जिलाध्यक्ष बने हैं। आगरा में भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष भानु महाजन को दोबारा मौका म‍िला है। दोनों पर पार्टी फ‍िर से भरोसा जताया है।






Similar Posts