< Back
लखनऊ
भाजपा ने जारी की 11वीं सूची, भदोही से डॉ. विनोद कुमार बिंद को बनाया उम्मीदवार
लखनऊ

भाजपा ने जारी की 11वीं सूची, भदोही से डॉ. विनोद कुमार बिंद को बनाया उम्मीदवार

स्वदेश डेस्क
|
11 April 2024 2:35 PM IST

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी 11वीं सूची जारी की। इस सूची में भदोही लोकसभा संसदीय सीट से उम्मीदवार की घोषणा की गई है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की भदोही सीट से डॉ. विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा राज्य की 71 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कैसरगंज, रायबरेली, देवरिया और फिरोजाबाद सीटों पर अभी उम्मीदवार घोषित होना बाकी है। गौरतलब है कि पांच सीटें भाजपा ने अपने सहयोगी दलों को दे रखी हैं।

इससे पहले भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की 10 वीं सूची जारी की थी। इनमें 9 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 7 सीटों के प्रत्याशी घोषित हुए थे। मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशांबी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर से भोला नाथ सरोज और गाजीपुर से पारस नाथ राय को टिकट मिला था।

Similar Posts