< Back
लखनऊ
भाजपा ने सपा गठबंधन को दिया झटका, अपना दल (कमेरावादी) के प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल
लखनऊ

भाजपा ने सपा गठबंधन को दिया झटका, अपना दल (कमेरावादी) के प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल

स्वदेश डेस्क
|
15 Feb 2022 4:11 PM IST

लखनऊ। उप्र में जारी विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा ने समाजवादी पार्टी के गठबंधन को बड़ा झटका दिया है। अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल कृष्णा पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) के प्रदेश अध्यक्ष को अपने पाले में लाकर खड़ा कर लिया है

अपना दल कमेरावादी के प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल ने आज मंगलवार को भाजपा ज्वाइन कर ली। भारतीय जनता पार्टी और मोदी-योगी की नीतियों से प्रभावित होकर कई दलों के नेताओं ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें सबसे बड़ा नाम अपना दल कमेरावादी के प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल का है। वह अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल की पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते है।

राजवन पटेल के अलावा कांग्रेस के पूर्व सांसद कमल किशोर की पुत्र वधू प्रियंका किशोर, कैंट के बसपा नेता राजेश तिवारी, शिखा मिश्र, जनता पार्टी से पूर्व विधायक अशफ़ाक समेत कई नेता भाजपा में शामिल हो गए।

Similar Posts