< Back
लखनऊ
हेलीकॉप्टर उड़ान में देरी पर अखिलेश की राजनीति, भाजपा पर लगाया रोकने का आरोप
लखनऊ

हेलीकॉप्टर उड़ान में देरी पर अखिलेश की राजनीति, भाजपा पर लगाया रोकने का आरोप

स्वदेश डेस्क
|
28 Jan 2022 4:15 PM IST

नईदिल्ली। समाजवादी पार्टी(सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव नई दिल्ली के एयरपोर्ट से मुजफ्फरनगर के लिए हैलीकाप्टर से समय पर उड़ नहीं सके। उड़ान में देरी होने पर अखिलेश यादव ने राजनीति शुरू कर दी। उन्होंने इस देरी का ठीकरा भाजपा सरकार पर फोड़ दिया।

दरअसल, उन्हें आज दोपहर 1 बजे जयंत चौधरी के साथ मुज्जफरनगर में संयुक्त प्रेसवार्ता में शामिल होना था। समय पर उड़ान भरने की परमिशन ना मिलने से उन्हें कार्यक्रम में पहुंचने में देरी हो गई। जिसे उन्होंने राजनीतिक साजिश करार दे दिया।

जनता सब समझ रही है -

नई दिल्ली के एयरपोर्ट पर फ़ोटो खिंचवाने के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही है।

3 बजे मिली मंजूरी -


हालांकि करीब 3 बजे अखिलेश यादव को उड़ान भरने की मंजूरी मिल गई। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अखिलेश ने लिखा- "सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा। हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं…"

Similar Posts