< Back
अयोध्या
12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है स्वर्ण कपाट…
अयोध्या

स्वर्ण कपाट से चमकेगा राम मंदिर का वैभव: 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है स्वर्ण कपाट…

Swadesh Digital
|
1 May 2025 5:52 PM IST

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में 500 वर्षों के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद आखिरकार प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर आकार ले चुका है। मंदिर के भूतल पर जहां रामलला विराजमान हैं वहीं अब प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस महत्वपूर्ण चरण में प्रथम तल पर एक विशेष दरवाजा लगाया जा रहा है जो न केवल अपनी भव्यता बल्कि अपनी ऐतिहासिकता के लिए भी खास है।

यह अद्भुत दरवाजा महाराष्ट्र के बेहतरीन सागवान की लकड़ी से बनाया गया है जिसकी अनुमानित आयु 1,000 वर्ष बताई जा रही है। इस दरवाजे को और भी दिव्य बनाने के लिए इस पर सोने की परत चढ़ाई जा रही है। जानकारी के अनुसार दरवाजे पर पहले ताम्रपत्र लगाया गया है और फिर उस पर सोने का लेप चढ़ाया गया है।

यह विशाल दरवाजा 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगने हैं और इनमें से 42 दरवाजों पर कुल मिलाकर 100 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई जाएगी। महाराष्ट्र से लाई गई उच्च गुणवत्ता वाली सागवान की लकड़ी इन दरवाजों को न केवल मजबूती प्रदान करेगी बल्कि इनकी आयु भी सदियों तक बनी रहेगी।

Similar Posts