< Back
अयोध्या
hanuman gadhi temple

हनुमान गढ़ी में साधु की हत्या 

अयोध्या

अयोध्या : हनुमानगढ़ी मंदिर में साधु की गला काटकर हत्या, आरोपी फरार

स्वदेश डेस्क
|
19 Oct 2023 2:54 PM IST

घटना की जानकारी होने पर हनुमान गढ़ी के संत महन्त एकत्र हो गए

अयोध्या। अयोध्या में आज गुरुवार को हनुमान गढ़ी के एक पुजारी की हत्या का मामला सामने आया है। हनुमानगढ़ी मंदिर में मुख्य द्वार के पास के कमरे में एक नागा साधु की गला काटकर हत्या कर दी गई है। हत्या कर आरपी फरार हो गया। इस घटना से सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया। घटना स्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने घटना स्थल को देखा और सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया।

पुलिस जाँच में जुटी -

पुलिस ने बताया कि नागा साधु राम सहारे दास शिष्य दुर्बल दास उम्र लगभग 44 वर्ष की गला काटकर देर रात हत्या कर दी गई है। जिसकी जानकारी गुरुवार की सुबह मिली। मृतक का शव उनके बिस्तर पर मिला है। मृतक के गले पर गहरा निशान मिला है। घटना की जानकारी होने पर हनुमान गढ़ी के संत महन्त एकत्र हो गए। घटना में संलिप्त अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।

Similar Posts