< Back
अयोध्या
रामनगरी अयोध्या के मंदिरों में खेली गई फूलों की होली
अयोध्या

रामनगरी अयोध्या के मंदिरों में खेली गई फूलों की होली

Swadesh News
|
20 March 2022 6:42 PM IST

सभी प्रमुख मंदिरों में प्रभु श्रीराम माता जानकी को लगाया गया अबीर गुलाल

बाबरी मस्जिद पक्षकार इकबाल अंसारी ने संतों को गुलाल लगाकर दी होली की बधाई

स्वदेश संवाद। अयोध्या। रामनगरी में इस बार की होली बेहद खास रही। रामलला के दरबार में भगवान को अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाई गयी। कनक भवन, हनुमानगढ़ी और श्रीरामवल्लभा कुंज सहित हजारों मंदिरों में संत-महंतों ने फूल-गुलाल से होली खेली। रामलला के सहायक पुजारी संतोष तिवारी ने रामलला चारो भैया के साथ श्रद्धालुओं को भी प्रसाद के रूप में भगवान राम को गुलाल अर्पित किया। कनक भवन में भगवान श्रीराम व सीता जी को गुलाल लगाया गया।


अयोध्या की यह होली प्रभु राम वाली होली है। क्योंकि भगवान श्रीराम के मंदिर की नींव बनकर तैयार होने वाली है। अयोध्या के संत- महंत मठ-मंदिरों में भगवान राम के सामने फूल गुलाल से होली खेले। यही नहीं इस होली में पूरे विश्व को पूरे देश को आपसी भाईचारा का संदेश भी दिया। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य और मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास, श्री रामजन्मभूमि रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास, श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने फूल और गुलाल की होली खेली। दशरथ महल मंदिर में संतों ने भगवान राम और सीता सहित भाइयों के साथ और राम भक्त हनुमान के साथ अबकी होली राम वाली होली खेली है। होली खेले रघुवीरा, अवध में होली खेले रघुवीरा के गायन पर संतों ने नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार भी किया। बाबरी मस्जिद पक्षकार इकबाल अंसारी ने भगवान राम और संतों पर गुलाल और फूल छिड़क कर होली खेलकर बधाई दी। श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास का कहना है कि अब रामजी का मंदिर बनने वाला है। संत समाज प्रसन्न है। होली के पर्व पर समरसता को कायम करना है। नाका हनुमानगढ़ी से महंत रामदास की अगुवाई में होली पर जुलूस निकाला गया। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास का कहना है कि अब जल्द रामलला का मंदिर बन जाएगा। पूरी अयोध्या इस बार होली को बड़े उत्साह के साथ मनाया है। इस बार अवध की होली बेहद खास है।

Related Tags :
Similar Posts