< Back
अयोध्या
CM योगी पहुंचे अयोध्या, रामलला की पूजा कर बोले- आज हर भक्त में उत्साह
अयोध्या

राम मंदिर की पहली वर्षगांठ 2025: CM योगी पहुंचे अयोध्या, रामलला की पूजा कर बोले- आज हर भक्त में उत्साह

Deeksha Mehra
|
11 Jan 2025 2:07 PM IST

Ram Mandir First Anniversary 2025 : अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर राम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। सीएम योगी ने महाभिषेक कर 3 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बता दें कि, इस साल प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव मुहूर्त के अनुसार मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, 500 सालों का इंतजार खत्म हुआ है। हम पीएम मोदी का इसके लिए आभार प्रकट करते हैं। राम जन्मभूमि का आंदोलन लंबे समय तक चला। आज हर राम भक्त में उत्साह है, एक साल पहले रामलला विराजे थे। लंबे संघर्ष के बाद रामलला विराजे हैं। 2017 से पहले यहां बिजली नहीं थी।

रामलला का अभिषेक के बाद हुआ विशेष श्रृंगार

दरअसल, अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस अवसर पर रामलला की विशेष पूजा शुरू हो गई। रामलला का दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक किया, फिर गंगाजल से नहलाया। इसके बाद रामलला को पीतांबर वस्त्र पहनाकर और आभूषणों से विशेष श्रृंगार किया गया।

बता दें कि, राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के द्वारा आज से तीन दिन का वृहद आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव को हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से प्रतिष्ठा द्वादशी का नाम दिया गया है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा- राम मंदिर विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में मदद करेगा। मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, आज 2 लाख भक्त रामलला का दर्शन करेंगे। प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर 11 से 13 जनवरी तक उत्सव होंगे। इन 3 दिनों में VIP दर्शन नहीं होंगे। आम दर्शन सुबह 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक जारी रहेंगे।

Similar Posts