< Back
आगरा
आगरा से अहमदाबाद जाने वालों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई सीधी फ्लाइट
आगरा

आगरा से अहमदाबाद जाने वालों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई सीधी फ्लाइट

स्वदेश डेस्क
|
2 Jun 2022 7:35 PM IST

आगरा। इंडिगो एयरलाइन्स ने आज से आगरा- अहमदाबाद फ्लाइट सेवा को फिर से शुरू कर दिया है। करीबन सात महीने पश्चात फिर से शुरू हुई यह फ्लाइट सेवा हफ्ते में तीन दिन दोनों शहरों के बीच उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट सेवा के शुरू होने के बाद अब आगरा से फ्लाइट सेवा के माध्यम से जुड़े शहरों की कुल संख्या पांच हो गयी है।

आगरा में आज गुरुवार से इंडिगो एयरलाइन्स से आगरा- अहमदाबाद फ्लाइट सेवा को फिर से शुरू कर दिया है। करीबन सात महीने के अंतराल के पश्चात इन दोनों शहरों के बीच की फ्लाइट सेवा को फिर से शुरू किया गया है। पिछली बार अक्टूबर महीने में एक महीना चलने के पश्चात इस फ्लाइट सेवा को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर रनवे के मेंटीनेंस के चलते नवंबर के महीने में बंद कर दिया गया था। जिसके पश्चात आज दो जून से फिर से इसकी शुरुआत की गयी है।

आगरा- अहमदाबाद के बीच चलने वाली यह फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन मगलवार, गुरुवार और शनिवार को अपनी सेवाएं देगी। फ्लाइट दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर आगरा खेरिया खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेगी। जिसके बीस मिनट पश्चात 12 बजकर 25 मिनट पर यात्रियों को लेकर वापस अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। आगरा- अहमदाबाद फ्लाइट सेवा के आज से शुरू होने के पश्चात अब आगरा से फ्लाइट सेवा के माधयम से जुटे शहरों की कुल संख्या पांच हो गयी है। अहमदाबाद से पहले आगरा से बेंगलुरू, मुंबई, भोपाल और लखनऊ के लिए फ्लाइट सेवा उपलब्ध थी।

Similar Posts