< Back
आगरा
38 वर्षीय महिला डॉक्टर की घर में घुस कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
आगरा

38 वर्षीय महिला डॉक्टर की घर में घुस कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Swadesh News
|
21 Nov 2020 4:11 PM IST

आगरा/वेब डेस्क। कमला नगर कावेरी कुंज कॉलोनी में टीवी रिचार्ज करने के बहाने घर में घुसे बदमाश शुभम पाठक ने 38 वर्षीय महिला डॉक्टर निशा की हत्या कर दी। बदमाश ने डॉक्टर की हत्या करने के बाद उसके मासूम बेटे व बेटी को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। हत्या के बाद घर में लूटपाट भी की गई। घर में लगे सीसीटीवी को भी तोड़ने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार बदमाश घर का टीवी रिचार्ज करने के बहाने घुसे थे। घर मे लूटपाट के दौरान हत्यारों ने डॉक्टर की 8 साल की बेटी एनिशा और 4 वर्षीय पुत्र अद्वय को भी चाकू मार दिया। कल शुक्रवार 20 नवंबर की दोपहर तीन बजे की घटी इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला डॉक्‍टर और आरोपी के बीच होती थी लंबी बातचीत

डॉक्टर निशा सिंघल के पति अजय सिंघल देहली गेट स्थित रवि हॉस्पिटल में सर्जन हैं। वह हॉस्पिटल में ही थे, जबकि निशा घर मे बनी क्लीनिक में बैठी हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक महिला डॉक्टर और शुभम के बीच फोन पर लगातार लंबी बातचीत होती थी। सम्भावना है की प्रेम-प्रसंग का मामला हो सकता है। महिला ने कुछ दिन पहले शुभम की आर्थिक मदद कर ट्रांस यमुना इलाके में मोबाइल की दुकान खुलवाई थी।

बच्चों ने दी घटना की जानकारी

बच्चों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार शुक्रवार 20 नवंबर की दोपहर लगभग तीन बजे टीवी व मोबाइल का रिचार्ज करने वाला शुभम पाठक निशा सिंघल के घर आया। हमले में घायल बच्चों ने पुलिस को बताया कि उसने ड्राइंग रूम में मां को मार दिया। दोनों भाई बहन दूसरे कमरे में थे। मां की चीख सुनकर बच्चे जब भागकर आये तो उन्हें भी चाकू मारकर घायल कर दिया जिससे बच्चे वहीं गिर गए। बच्चों ने बताया कि आरोपी ने घर में घुसते ही मां के गले मे चाकू से हमला कर दिया।

Similar Posts