< Back
आगरा
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी
आगरा

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी

स्वदेश डेस्क
|
11 Aug 2020 3:11 PM IST

आगरा। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा की तबीयत उस समय अचानक बिगड़ गई जब वे सोमवार को यहां सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ परियोजना को लेकर बैठक कर रहे थे। उनकी नाक से खून आया। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई और प्रशासन ने तुरंत मौके पर मेडिकल टीम बुलाई और उनकी जांच करवाई।

फिलहाल, वह ठीक बताए जा रहे हैं और आगरा से मथुरा निकल गए हैं। जानकारी हो कि कोरोना पर बैठक के लिए वह सुबह ही लखनऊ से आगरा आए थे। उन्हें शाम को मथुरा होते हुए लखनऊ वापस जाना था। लेकिन, यहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। बैठक में संबंधित अधिकारी शामिल थे।

Similar Posts