< Back
आगरा
आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर खिला कमल, भाजपा ने किया क्लीन स्वीप

बाह सीट पर भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षलिका सिंह जीती 

आगरा

आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर खिला कमल, भाजपा ने किया क्लीन स्वीप

स्वदेश डेस्क
|
10 March 2022 7:28 PM IST

आगरा। आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर एक बार फिर से भाजपा पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। यहां की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने बहुत भारी बहुमत से जीत हासिल कर कमल खिलाया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शामिल आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर एक बार फिर से कमल खिलाया है। आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर भजपा प्रत्याशियों ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। आगरा की नौ विधानसभा सीटों में आगरा कैंट, आगरा नॉर्थ, आगरा रूरल, आगरा साउथ, बाह, ऐतमादपुर, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़ शामिल हैं।

आगरा में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
आगरा में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता

इन सभी सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप कर अन्य पार्टियों का पत्ता साफ कर दिया है। आगरा कैंट विधानसभा सीट पर डॉ जीएस धर्मेश ने, आगरा ग्रामीण से बेबी रानी मौर्या ने, आगरा दक्षिण से योगेंद्र उपाध्याय ने, बाह विधानसभा सीट से रानी पक्षालिका ने, आगरा उत्तर से पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने, एत्मादपुर से धर्मपाल सिंह ने, फतेहाबाद से छोटे लाल वर्मा ने, फतेहपुर से बाबू लाल ने, खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाहा ने जीत हासिल की है।

Similar Posts