< Back
पश्चिम बंगाल
Union Minister Sukanta Majumdar Detained by Police

Union Minister Sukanta Majumdar Detained by Police

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार को पुलिस ने लिया हिरासत में, जलांगी ब्रिज पर रोककर बैन में बिठाया

Deeksha Mehra
|
20 Nov 2024 2:07 PM IST

Union Minister Sukanta Majumdar Detained by Police : नादिया, पश्चिम बंगाल। केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार को पुलिस जलांगी ब्रिज पर रोक लिया और पुलिस बैन में बिठाकर ले गए। वह मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में झड़प प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने जा रहे थे।

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ( Sukanta Majumdar) ने कहा, पुलिस ने हमें अवैध रूप से रोका है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग को रोका है, जो अवैध है। अब उन्होंने हमें राजमार्ग पर बैठने के लिए मजबूर किया है। हमने पुलिस से कहा कि हम बेलडांगा में भारत सेवाश्रम संघ में महाराज से मिलेंगे और फिर वापस आएँगे। पुलिस हमें जाने नहीं दे रही है। पुलिस यह सब ममता बनर्जी की देखरेख में कर रही है।

Similar Posts