< Back
मध्यप्रदेश
लापरवाही पर कलेक्टर का एक्शन

लापरवाही पर कलेक्टर का एक्शन

मध्यप्रदेश

MP NEWS: लापरवाही पर कलेक्टर का एक्शन, रोका अधिकारियों का वेतन, विभाग में मचा हड़कंप

Deeksha Mehra
|
29 Nov 2024 5:00 PM IST

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में कलेक्टर ने अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर एक्शन लिया है। जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने आदेश जारी करते हुए सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण नहीं वाले अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश दे दिया है। इस आदेश के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने जिलों की प्रगति की समीक्षा की थी, जिसमें कई जिलों के कलेक्टरों की सराहना की गई। लेकिन उमरिया जिले को लेकर मुख्य सचिव ने नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद उमरिया जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों की ऑनलाइन रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, समीक्षा में विभिन्न विभागों की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई। विभागों को सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत लंबित शिकायतों का निराकरण कराते हुए जिले और विभाग की ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, इसके बाव भी विभागों की ग्रेडिंग में कोई सुधार नहीं हुआ।

33 अधिकारियों का वेतन रोका

पहले कई बार सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके संबंधित विभागीय अधिकारियों ने लंबित शिकायतों के समाधान नहीं किया। इस लापरवाही के कारण जिले और विभाग की प्रगति बेहद कम आंकी गई, जिससे जिले की ग्रेडिंग पर नकारात्मक असर पड़ा है। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिले के 33 अधिकारियों का नवंबर 2024 का वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

Similar Posts