< Back
उज्जैन
वरुण धवन ने किए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन, निर्देशक एटली भी रहे मौजूद

वरुण धवन ने किए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन

उज्जैन

Ujjain Mahakal Mandir: वरुण धवन ने किए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन, निर्देशक एटली भी रहे मौजूद

Gurjeet Kaur
|
24 Dec 2024 8:54 AM IST

Varun Dhawan visited Ujjain Mahakal Mandir : उज्जैन, मध्य प्रदेश। बाबा महाकाल के मंदिर में आए दिन बड़ी हस्तियों का आना - जाना लगा होता है। मंगलवार को फिल्म अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री कीर्ति सुरेश , वामिका गब्बी और निर्देशक एटली यहां दर्शन के लिए आए। वरुण धवन और कीर्ति सुरेश स्टारर फिल्म ‘बेबी जॉन’ बुधवार, 25 दिसम्बर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की से पहले स्टार कास्ट और निर्देशक बाबा महाकाल मंदिर में प्रार्थना के लिए आए।

बाबा महाकाल की भस्म आरती के समय अभिनेता वरुण धवन भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। वहीं अभिनेत्री कीर्ति सुरेश और निर्देशक एटली भी बाबा की भक्ति में रमे हुए नजर आए। सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर अभिनेता वरुण धवन ने कहा - "यहां मंदिर में प्रार्थना करना बहुत अच्छा अनुभव था। भगवान फिल्म से बड़े हैं। मैंने बस यही प्रार्थना की कि लोग जाकर फिल्म देखें।"

ट्रेडिशनल कपड़ों में आए वरुण धवन और कीर्ति सुरेश :

बाबा महाकाल का दर्शन करने के लिए फिल्म 'बेबी जॉन' की स्टार कास्ट ट्रेडिशनल कपड़ों नजर आई। भस्म आरती के दौरान अभिनेता वरुण धवन ने सफेद रंग का कुर्ता - पजामा पहना था वहीं कीर्ति सुरेश ने हरे रंग का सलवार सूट पहना था।

नंदी हॉल में दो घंटे तक बैठे वरुण धवन :

लगभग दो घंटे तक चली भस्मारती में वरुण धवन और अन्य स्टार कास्ट हाथ जोड़े नंदी हॉल में बैठे रहे। इस दौरान बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए भी दिखाई दिए। चांदी द्वार से वरुण धवन और कीर्ति सुरेश को बाबा महाकाल के पूजा दर्शन कराए गए।

Similar Posts