< Back
उज्जैन
चुनावी तैयारी : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  का उज्जैन दौरा
ujjain
उज्जैन

चुनावी तैयारी : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का उज्जैन दौरा

Rishiraj Sharma
|
21 April 2023 3:05 AM IST

उत्तर और दक्षिण विधानसभा में अलग-अलग होगी पार्टी पदाधिकारियों से बात

उज्जैन। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। उनकी यह उज्जैन यात्रा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत महत्वपूर्ण मानी जा रहा है। वह शहर की दोनों विधानसभा में दो-दो बैठक करेंगे। दिग्विजय के आगमन के चलते गुरूवार को ही संगठन में काफी हलचल रही। बता दे कि इंदौर रोड़ स्थित एक निजी होटल में पहले दक्षिण विधानसभा मंडल और सेक्टर पदाधिकारियों के साथ चर्चा होगी। इसके बाद विधानसभा के समस्त वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता से चर्चा होगी। इसी तरह का कार्यक्रम उत्तर विधानसभा के लिए है। यह बैठक हीरामिल की चाल रोड पर स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित होगी। कांग्रेस द्वारा उज्जैन जिले की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री और विधायक जयर्वद्धन सिंह को दी है। वह दिग्विजय सिंह के बेटे है। दिग्विजय की यात्रा को लेकर दावेदारों ने भी अपने शक्ति प्रदर्शन की कोई कसर नहीं छोड़ी है।

स्वागत के लिए मना किया, शहर में लगे पोस्टर

दिग्विजय सिंह के कार्यालय की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हुआ। वह सभी बैठक करीब एक घंटे की करेंगे। इसी के साथ कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया है कि किसी भी प्रकार हार-फूल, माला, अतिशबाजी नहीं करे। हालांकि दिग्विजय सिंह के स्वागत में पोस्टर बैनर लग गए। यह पोस्टर तराना के नेता मुकेश परमार ने लगाए है। अन्य नेताओं ने भी पोस्टर आदि लगाए है।

Similar Posts