< Back
मध्यप्रदेश
SAI अकादमी में दो कर्मचारियों पिया फिनाइल, नौकरी देने के लिए मांग रहे थे 5 लाख
मध्यप्रदेश

Bhopal News: SAI अकादमी में दो कर्मचारियों पिया फिनाइल, नौकरी देने के लिए मांग रहे थे 5 लाख

Deeksha Mehra
|
10 March 2025 4:13 PM IST

Two Employees of Bhopal Sai Academy Drank Phenyl : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के SAI अकादमी (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहाँ नौकरी जाने के डर से महिला समेत दो कर्मचारियों ने फिनाइल पी लिया है। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को SAI भोपाल के रीजनल डायरेक्टर अभिषेक चौहान से मिलने नीतू बाई और सुरेश फकीरा पहुंचे थे। डायरेक्टर अभिषेक चौहान से मिलने के लिए दोनों कर्मचारियों ने बहुत इन्तजार किया लेकिन उन्होंने कर्मचारियों की बात नहीं सुनी। ऐसे में नीतू और सुरेश ने परिसर के बाथरूम में जाकर फिनायल पी लिया। इसके बाद परिसर में हंगामा मच गया। महिला का फिनाइल पीते हुए वीडियो सामने आया है।

एकेडमी के कर्मचारी महिला को लेकर जेपी अस्पताल पहुंचे। महिला कर्मचारी का हालात गंभीर है।नौकरी से निकाल देने के वजह महिला ने फिनाइल पिया है। मामला रातीबड़ थाना इलाके के गोरेगांव का बताया है। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पिछले 3 महीने से डायरेक्ट, डिप्टी डायरेक्टर, स्टोर इंचार्ज कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहे थे। कर्मचारियों से नौकरी में रखने के लिए साढ़े 5 लाख रु की डिमांड की गई है। पांच कर्मचारियों को नौकरी से हटाया है। नौकरी से हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी बात को लेकर साई स्पोर्ट्स एकेडमी में जमकर हंगामा हुआ था।


Similar Posts