< Back
Top Story
भारत और न्यूजीलैंड मैच के बाद हुआ विवाद, चाकू मारकर की हत्या
Top Story

इंदौर: भारत और न्यूजीलैंड मैच के बाद हुआ विवाद, चाकू मारकर की हत्या

Jagdeesh Kumar
|
10 March 2025 11:10 AM IST

इंदौर में भारत के चैंपियंस बनने के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पूरी घटना एमआईजी थाना क्षेत्र की है। जहां बीती रात करीब 11 बजे जुलूस निकलने के बाद आपसी रंजिश के चलते कैटरिंग का काम करने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला नया बसेरा इलाके का है। यहां पर महेश बामनिया को संतोष, आशू उर्फ आशुतोष और राम ने चाकू मार दिया। इलाके के लोगों ने गंभीर हालत में महेश को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कैटरिंग का काम करता था मृतक

जानकारी के मुताबिक टीम इंडिया के मैच जीतने के बाद महेश गली नंबर 4 गया था। जहां रात 11 बजे उसका सामना सूरज से हुआ, दोनों के बीच पहले से ही रंजिश थी। उसने हाथों के पास चाकू मारा, जो उसके छाती में लगा। इससे उसका खून बह गया। परिवार के लोगों ने बताया कि महेश कैटरिंग का काम करता था।

बेटे को बचाने में मां भी हुई घायल

MIG थाना में पूरा मामला दर्ज हुआ। जिसके रिपोर्ट के मुताबिक बेटे को बचाने मां भी आई थी। आरोपियों के वार से मां भी घायल हो गई।

Similar Posts