< Back
Top Story
यूपी - बिहार को मिलेगी लू से राहत, जानिए देश भर का वेदर अपडेट
Top Story

आज का मौसम: यूपी - बिहार को मिलेगी लू से राहत, जानिए देश भर का वेदर अपडेट

Jagdeesh Kumar
|
21 May 2025 7:58 AM IST

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश भी हो रही है। यूपी बिहार में लोग झुलसने वाली गर्मी से परेशान है। यहां दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मध्य प्रदेश की बात करें तो अगले 5 दिन तक भीषण गर्मी का अलर्ट है। ऐसे में आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल...

राजधानी दिल्ली में 40 के पार पहुंचा तापमान

राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है। यही कारण है कि लोगों को आवश्यक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली हल्की बूंदाबांदी और आंधी के भी संकेत दिए हैं। हालांकि इससे गर्मी में कोई असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। आज यानी बुधवार को दिल्ली NCR में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में कई दिनों से लू ने परेशान किया है। यहां के कई शहरों में दोपहर के समय लू का प्रचण्ड रूप देखने को मिलता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 25 मई से उत्तर प्रदेश बारिश के साथ साथ हवाओं के चलने की संभावना है। बिहार की बात करें तो यहां हवा और हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। IMD ने कई शहरों में बारिश की संभावना जताई है। राजधानी पटना में उमस रहेगी। 22 मई को यहां वज्रपात, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है।

पर्वतीय इलाकों में जबरदस्त बारिश

उत्तराखंड हिमाचल जम्मू जैसे पार्वती राज्यों के कई शहरों में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां तापमान लगातार गिरता जा रहा है। सुबह शाम ठंडक महसूस होती है। हालांकि उसके बावजूद कुछ पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बारिश हो रही है। इसके कारण लोगों को काफी समस्याएं हो रहे हैं। उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, चमोली जैसे शहरों में आज मौसम विभाग ने गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है।

Similar Posts