< Back
Top Story
शेयर मार्केट की ग्रीन सिग्नल में ओपनिंग, फिर दिखी गिरावट, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के ताजा हाल
Top Story

Stock Market Update: शेयर मार्केट की ग्रीन सिग्नल में ओपनिंग, फिर दिखी गिरावट, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के ताजा हाल

Jagdeesh Kumar
|
25 April 2025 10:44 AM IST

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के शेयर बाजार में तबाही छा गई। बीते दिन खुलते ही पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज(PSC) में 2 फीसदी गिरावट आई।

Stock Market Updates 25 April 2025: शेयर मार्केट में आज यानी शुक्रवार को हलचल तेज है। सुबह शेयर बाजार की बढ़त के साथ ओपनिंग हुई है। पाकिस्तान को छोड़कर अमेरिकी और एशियाई बाजार में तेजी दिख रही है। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार की सुबह सेंसेक्स जहां लगभग 286.69 अंक यानी 0.36 फीसदी तेजी के बाद करीब 80,088.12 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 110.9 अंक यानी 0.46 फीसदी तेजी के बाद करीब 24,357.60 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

शुक्रवार की सुबह शेयर बाजार में तेजी दिखी लेकिन उसके बाद गिरावट दिख रही है। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी लाल रंग में कारोबार कर रहे। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 565.63 अंक यानी 0.71 फीसदी की गिरावट के बाद करीब 79,235.80 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 192.45 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरावट के बाद करीब 24,054.25 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी?

सेंसेक्स के कुल 30 शेयर में से 8 शेयर आज बढ़त में चल रहे हैं जबकि 22 शेयर में गिरावट है। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी के सभी 50 शेयर में से 10 तेजी है और 40 में गिरावट है। सरकारी बैंक, मीडिया सेक्टर और फार्मा कंपनी के शेयर में तेजी है।

हफ्ते भर की तेजी के बाद कल गिरा था बाजार

बीते दिन 24 अप्रैल गुरुवार को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। उसके पहले पूरे 7 दिनों तक बाजार चढ़ा ही था। बीती शाम सेंसेक्स 315 अंक गिरकर करीब 79,801 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 82 अंक की गिरावट के बाद 24,247 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर में तेजी और 17 में गिरावट रही जबकि निफ्टी के 50 में से 31 में गिरावट रही।

पाकिस्तानी शेयर बाजार में आई तबाही

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के शेयर बाजार में तबाही छा गई। बीते दिन खुलते ही पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज(PSC) में 2 फीसदी गिरावट आई। वहीं, कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSC) 2,485 अंक गिरकर 114,740 पर आ गया।

Similar Posts