< Back
Top Story
शेयर बाजार में फिर छाई हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
Top Story

Stock Market Update: शेयर बाजार में फिर छाई हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

Jagdeesh Kumar
|
14 May 2025 10:28 AM IST

Stock Market Updates 14 May 2025: आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजार की बात करें तो अमेरिकी बाजार में तेजी है। वहीं, एशियाई बाजार में भी तेजी दिखने को मिल रही है। आज सेंसेक्स जहां लगभग 208.63 अंक यानी 0.26 फीसदी गिरने के बाद करीब 81,356.85 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 54.35 अंक यानी 0.22 फीसदी तेजी के बाद करीब 24,632.70 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बुधवार की सुबह शेयर बाजार की बढ़ोतरी के साथ ओपनिंग हुई। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार में सेंसेक्स(BSE Sensex) 411.21 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के बाद करीब 81,559.43 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 141.40 अंक यानी 0.58 फीसदी तेजी के बाद करीब 24,719.75 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी?

सेंसेक्स के कुल 30 शेयर में से 13 शेयर आज गिरावट में चल रहे हैं जबकि 17 शेयर में तेजी है। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी के सभी 50 शेयर में से 35 तेजी है और 15 में गिरावट है। टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और एयरटेल के शेयर में 4 फीसदी तक की तेजी है। फार्मा, ऑटो और हेल्थकेयर शेयर में मामूली गिरावट है।

मंगलवार को बाजार में थी भारी गिरावट

सोमवार 12 मई को शेयर बाजार में साल की सबसे बड़ी तेजी थी। उसके बाद मंगलवार को भारी गिरावट भी देखी गई थी। मंगलवार शाम सेंसेक्स 1282 अंक यानी करीब 1.55 फीसदी की गिरावट के बाद करीब 81,148 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 346 अंक यानी 1.39 फीसदी की गिरावट के बाद 24,578 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 25 में गिरावट थी। निफ्टी के 35 शेयर गिरावट में बंद हुए थे।

Similar Posts