< Back
Top Story
वृश्चिक के मान सम्मान में होगी वृद्धि, सिंह के रुके हुए कामों को मिलेगी गति, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
Top Story

आज का राशिफल: वृश्चिक के मान सम्मान में होगी वृद्धि, सिंह के रुके हुए कामों को मिलेगी गति, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Jagdeesh Kumar
|
14 April 2025 6:00 AM IST

Horoscope 14 April 2025: 14 अप्रैल को सोमवार का दिन है। आइए जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा?

मेष राशि(Aries)

14 अप्रैल यानी सोमवार का दिन मेष राशि वाले लोगों के लिए ठीक ठाक रहेगा। आज का दिन कड़ी मेहनत वाला रहेगा। साझेदारी में व्यापार करेंगे तो वो आपके लिए लाभदायक रहेगा। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले थोड़ा सावधान रहे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी सोमवार 14 अप्रैल का दिन वृषभ राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। कारोबार में कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन के मामले में थोड़ा सावधानी बढ़ाते अन्यथा समस्या आ सकती है। पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

14 अप्रैल सोमवार का दिन मिथुन जातक के लिए बुद्धि और विवेक से भरा रहेगा। शैक्षिक गतिविधियों में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते या सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अति उत्साहित होकर काम करने से बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer)

आज यानी सोमवार 14 अप्रैल के दिन कर्क राशि वालों को जल्दबाजी से बचना होगा। किसी भी वाद विवाद में पढ़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या आएगी। घरेलू मामले में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचें। कारोबार के कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। वाहनों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। आपसी मित्रों से सलाह लेंगे।

सिंह राशि (Leo)

बात करें सिंह राशि की तो इनका आज यानी सोमवार 14 अप्रैल का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक प्रयासों को बल मिलेगा। लंबे समय से रुक हुआ काम पूरा होगा। किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा ना करें, अन्यथा धोखा मिल सकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को योजना बनाकर काम करना होगा।

कन्या राशि (Virgo)

14 अप्रैल यानी सोमवार के दिन कन्या राशि वालों की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे। आपके जीवनशैली में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के बीच वाद विवाद हो सकता है। माता पिता के आशीर्वाद से निवेश में लाभ मिलेगा।

तुला राशि(Libra)

सभी 12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जिनके कला कौशल में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। युवाओं को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को मन मुताबिक फल मिलेगा। ऑफिस में छोटी-मोटी गलतियां भी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक जातक का आज यानी 14 अप्रैल के दिन धार्मिक क्षेत्र की ओर रुझान बढ़ेगा। वाणी और व्यवहार में संयम बरतें। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आय से अधिक व्यय होगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को मिला जुला लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि का आज यानी सोमवार का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा। हालांकि व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। करियर को लेकर आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आय बढ़ने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

मकर राशि (Capricorn)

14 अप्रैल यानी सोमवार का दिन मकर राशि वालों के लिए फलदायी रहेगा। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति के मामले में मिला-जुला दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज यानी 14 अप्रैल सोमवार के दिन कुंभ राशि वालों का भाग्य अच्छा रहेगा। अपने मित्रों के साथ किसी मांगालिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। आपके नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को अपने साथियों का साथ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का आज यानी 14 अप्रैल सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से चलेंगे तो आगे चलकर खूब लाभ कमाएंगे। आर्थिक स्थिति में वृद्धि करने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। काम में सामंजस्य बनाकर आगे बढ़ना होगा तभी कामयाबी हासिल होगी। स्वास्थ्य के मामले में आपका दिन अच्छा रहेगा।

Similar Posts