< Back
Top Story
कुंभ राशि को मिलेगा लाभ तो मिथुन वालों को बिजनेस में होगा फायदा, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
Top Story

आज का राशिफल: कुंभ राशि को मिलेगा लाभ तो मिथुन वालों को बिजनेस में होगा फायदा, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Jagdeesh Kumar
|
11 May 2025 5:56 AM IST

Rashifal 11 May 2025: आज यानी 11 मई को रविवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के अनुसार सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...

मेष राशि (Aries)

11 मई यानी रविवार के दिन मेष राशि के लोग दान पुण्य का कार्य करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य समस्या उभरेगी। पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

11 मई यानी रविवार का दिन वृषभ राशि वालों का सुखमय परिणाम लेकर आएगा। सामाजिक कार्यों में बढ़चढकर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर कंफिडेंट रहेंगे लेकर परीक्षा परिणाम मन मुताबिक नहीं आयेंगे। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों के बीच लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

11 मई यानी रविवार को मिथुन जातक वालों का मिला जुला दिन रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में बिजनेस करेंगे तो फायदा होगा। कोई कीमती वस्तु खो सकती है। जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिलने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer)

आज यानी 11 मई रविवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए विशेष रहेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा तो ऑफिस में भी बॉस आपके काम से खुश होगें। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों की तरक्की होगी। निवेश करने से बचें। पार्टनरशिप में काम न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कोई अतिथि घर आ सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले लोगों को 11 मई रविवार के दिन सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी। यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधानी से गाड़ी चलाएं। ऑफिस में की गई कोई गलती सामने आ सकती है। दिल संबंधी को समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को निराशा हाथ लगेगी लेकिन घबराएं नहीं पुन: प्रयास करें।

कन्या राशि (Virgo)

आज यानी रविवार का दिन कन्या राशि के लोग अपनी वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखें। किसी की सुनी - सुनाई बात में विश्वास करने से समस्या आ सकती है। ऑफिस में काम को लेकर आप पर दबाव बढ़ सकता है। पार्टनरशिप में कोई भी काम करना फायदा वाला रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई पुराने मित्र आपकी सहायता के लिए आ सकते हैं।

तुला राशि(Libra)

रविवार यानी 11 मई का दिन तुला राशि के लोगों का ठीक - ठाक रहेगा। सेहत को लेकर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। रोजगार की तलाश में जुटे लोगों की तलाश पूरी होगी। ऑफिस में कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को सरप्राइज मिल सकता है। हालांकि इसके लिए उन्हें अपनी परिवारिक जिम्मेदारियां निभाना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

11 मई रविवार के दिन वृश्चिक जातक के लोगों पर सूर्य देवता की कृपा रहेगी। दिन अच्छा गुजरेगा। बिजनेस में कोई बड़ा परिवर्तन करने की सोच गलत होगी नुकसान होने की संभावना है। लंबे समय से चला आ रहा कोई कानूनी मासला खत्म होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सेहत का ध्यान रखना होगा अन्यथा मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

रविवार की सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाकर करें, क्योंकि दिन उलझनो से भरा रहेगा। नई नौकरी की खोज करने से पहले विचार अवश्य करें, उससे वर्तमान में चल रहा काम भी बिगड़ सकता है। घर परिवार में लोगों का गुस्सा आप पर फूट सकता है। बाहर का तला भुना हुआ खाना खाने से बचें।

मकर राशि (Capricorn)

11 मई रविवार का दिन मकर राशि वालों के लिए समस्या से भरा हो सकता है। घर परिवार की समस्या ज्यादा बढ़ने पर कोई एक सदस्य घर भी छोड़ सकता है। आपको नए खरीदारी की योजना बना सकते हैं। किसी काम को लेकर कोई कर्जा लिया है तो उसे उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको व्यर्थ बाद विवाद में पडने से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

सभी 12 राशियों में से एक कुंभ राशि भी है, जिनका आज यानी रविवार का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से निवेश करेंगे तो लाभ मिलेगा। किसी प्रकार की संपत्ति की खरीददारी करते समय कागजातों पर पूरा ध्यान रखें। करियर को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।

मीन राशि(Pisces)

मीन राशि के लोगों का आज यानी 11 मई रविवार का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाएंगे। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी के से किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

Similar Posts