< Back
Top Story
शेयर बाजार में हरियाली, पढ़िए सेंसेक्स और निफ्टी का ताजा हाल
Top Story

Stock Market Updates: शेयर बाजार में हरियाली, पढ़िए सेंसेक्स और निफ्टी का ताजा हाल

Jagdeesh Kumar
|
2 April 2025 10:08 AM IST

Stock Market Updates 02 April 2025: आज बुधवार 02 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे रंग में कारोबार कर रहे हैं। हालांकि अमेरिका में बाजार अपने निचली स्तर में ही रिकवरी कर रहा है। एशियाई बाजार जैसे जापान आदि में मिला जुला संकेत मिल रहा है। भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार की सुबह सेंसेक्स जहां लगभग 118.55 अंक यानी 0.16 फीसदी बढ़त के बाद करीब 76,143.06 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 31 अंक यानी 0.13 फीसदी तेजी के बाद करीब 23,196.70 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बुधवार की सुबह बाजार में तेजी दिख रही है। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार तेजी में कारोबार कर रहा। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 348.47 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़ने के साथ करीब 76,372.98 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 70.85 अंक यानी 0.31 फीसदी तेजी के बाद करीब 23,236.55 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी?

02 अप्रैल बुधवार की सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 20 में तेजी तो 10 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी तो 18 में गिरावट चल रही है।

बीते दिन बाजार में थी भारी गिरावट

मंगलवार 01 अप्रैल को भी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1390 अंक यानी 1.81 फीसदी गिरकर करीब 76,024 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 353 अंक की गिरावट के बाद 23,165 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

Similar Posts