< Back
Top Story
सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, महज 10 सेकेंड में 10 लाख करोड़ करोड़ हुए स्वाहा
Top Story

Stock Market Update: सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, महज 10 सेकेंड में 10 लाख करोड़ करोड़ हुए स्वाहा

Jagdeesh Kumar
|
13 Jun 2025 9:49 AM IST

Stock Market Updates 13 June 2025: आज 13 जून यानी शुक्रवार को बाजार में भारी गिरावट है। पूरा स्टॉक मार्केट रेड सिग्नल में कारोबार कर रहा है। इजरायल और ईरान के बीच जंग फिर शुरू होने से पूरा वैश्विक बाजार प्रभावित है। एशियाई बाजार में भी भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। आज बुधवार को सेंसेक्स जहां लगभग 1101.80 अंक यानी 1.35 फीसदी गिरावट के बाद करीब 80,590.18 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 343.95 अंक यानी 1.38 फीसदी चढ़ने के बाद करीब 24,544.25 अंक पर खुला।

10 सेकेंड में 10 लाख करोड़ का नुकसान

शुक्रवार की सुबह शेयर बाजार खराब रही। बीते दिन 12 जून बुधवार को कुल मार्केट कैप ₹4,49,58,383.92 करोड़ था। आज यानी 13 जून की सुबह मार्केट खुलते ही यह महज 4,42,48,841.16 करोड़ रुपये रह गया। इसका मतलब कि निवेशकों को 709,542.76 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

शेयर मार्केट का ताजा हाल

शुक्रवार सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार में सेंसेक्स(BSE Sensex) 865.09 अंक यानी 1.06फीसदी की गिरावट के बाद करीब 80,826.89 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 257.85 अंक यानी 1.04 फीसदी तेजी के बाद करीब 24,630.35 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के सभी शेयरों में गिरावट

आज शुक्रवार को सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे अधिक गिरावट आईटीसी, एचयूएल और HDFC बैंक में दिख रही है। कुल 2502 शेयरों में से 1953 शेयरों में गिरावट है। वहीं, एक शेयर 25 साल के हाई लेवल पर और 9 शेयर साल भर के हाई लेवल पर हैं।

कच्चे तेल का भाव 10 डॉलर चढ़ा

मिडिल ईस्‍ट में एक बार फिर तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है, जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों में पड़ रहा है। पिछले दो दिनों में ब्रेंट क्रूड का भाव 10 डॉलर (करीब 850 रुपये) बढ़कर 75 डॉलर प्रति डॉलर पहुंच गया है।

Similar Posts